मेरे साथी:-

Friday, January 7, 2011

अजनबी

सफ़र पर न जाने था कब से अकेला, चारों तरफ बस वीराना ही था |
पल-पल बिताना भी था अति दुष्कर, फिर भी मैं मंजिल को भूला न था |

मंजिल को पाने की चाहत में मैं, काँटों के पथ पे भी चलता रहा |
सपनो को अपने संजोये हुए, कदम दर कदम मैं बढ़ाता रहा |

एक मोड़ पर अचानक मिला अजनबी, होठों पे उसकी एक मुस्कान थी |
उसने देखा मुझे कुछ अपनों की तरह, वर्षों से ज्यों उससे पहचान थी |

अब तो सारा समां बस सजग हो उठा, बहारें खिजां पे अब लदने लगी |
मेरा सूना डगर खिलखिलाने लगा, सफ़र की लगन अब बदलने लगी |

चले आने से संग में उस अनजाने के, कांटें भी तो फूल बनने लगे |
जहाँ कष्टों की ही पूरी भरमार थी, वहां सुख के नए फूल खिलने लगे |

उस अनजाने ने किया मुझसे ये वादा, कि मंजिल तक तेरे चलूँगा मैं भी |
मैंने सोचा सफ़र में चलो कोई साथी मिला, मुश्किल न होगा अब मुश्किल डगर भी |

एक दोराहे पे तभी उसने अचानक, राह अपनी बदल, भूल वादा गया |
मैंने पूछा तो उसने बस इतना कहा, सॉरी, एक मजबूरी से सामना हो गया |

मैं हंसा, पर हंसी में भी संताप था, उसको जाते हुए देखता रह गया |
न विश्वास हो एक अनजाने पर, कभी आगे, ऐसा सोचता रह गया |

दिलासा दिया खुद को है यह नियम, यहाँ मिलना-बिछुड़ना लगा रहता है |
जीवन सफ़र में कई अजनबी का, ये आना-जाना लगा रहता है |

अकेले बस चलने कि आदत ही हो, बात इससे बड़ी कुछ न हो सकती है |
पर अनजाने पे टूक भरोसा न हो, अपनी ऐसी भी आदत न हो सकती है |

विज्ञान

कलियुग को कलयुग है इसने बनाया, पुरे धरा पर बन बादल ये छाया |
आसान हुआ अब हरेक काम अपना, वह विज्ञान है जिसने सबकुछ रचाया |

मानव के मस्तिष्क की है यह उपज, छोड़ पैदल हमे उड़ना है सिखाया |
दबाव बटन काम हो जाये पूरा, वह विज्ञान है जिसने समय बचाया |

विद्युत् बनाकर किया स्वप्न पूरा, निशा को भी इसने दिवा है बनाया |
विकसित किये कई उद्योग धंधे, वह विज्ञान है जिसने पोषण कराया |

देवों की हस्ती कहाँ खो गयी अब? दुनिया में छाई अब इसकी ही माया |
धरती के भीतर छिपे भेद लाखों, वह विज्ञान है जिसने हल कर दिखाया |

संग फूलों के जैसे होते हैं कांटें, वैसे ही इसने विध्वंस भी कराया |
एटम बम जैसे कई शस्त्र रचकर, वह विज्ञान है जिसने संकट बढाया |

मशीनीकरण हुआ हर जगह अब, चल था जो कल, उसे निष्चल बनाया |
जीवन अनिश्चित हुआ संकटों से, वह विज्ञान है जिसमे अंत भी समाया |

यह विज्ञान क्या है ? एक तलवार है, जिसने दोनों तरफ एक-सा धार पाया |
रक्षा करो अपनी या खुद को काटो, यह उपयोग पर इसके निर्भर हो आया |
वह विज्ञान है जिसमे सबकुछ समाया |

( यह कविता भी मैंने स्कूल के समय ही लिखी थी )

कलम

(यह मेरी पहली कविता है | यह मैंने तब लिखी थी जब मैं आठवीं कक्षा में था| )

कलम शान है हम बच्चों की, छात्रों का हथियार है,
यही कलम दिलवाता सबको, सारा अधिकार है |

है कलम छोटा शस्त्र, पर इसकी शक्ति अपार है,
बड़े-बड़े वीर आगे इसके बन जाते चिड़ीमार हैं |

इसके बल पर मिट सकता जो फैला अनाचार है,
हरेक देश की गरिमा है यह, सबका जीवन सार है |

दीखता है छोटा लेकिन यह शिक्षा का भंडार है,
कलम से तुलना करने पर छोटा पड़ता तलवार है |

मान बचाने को कलम की, हम बिलकुल तैयार हैं,
इससे नाता जोड़ ले प्यारे हो सकता उद्धार है |

Monday, January 3, 2011

नए साल में

( सभी पंक्तियों का पहला अक्षर मिलाने पर "नया साल सबके लिए सुखद एवं मंगलमय हो" )

वरंग सी उमंग लिए,
या आसमान के जैसे खुले विचार;
सागर से भी गहरी सोच या,
श्कर लिए ख़ुशी का, गम दरकिनार|

रस कर इन चार लम्हों को,
रसती सावन की बूंदों का झार;
केंद्र में लिए लक्ष्य को अपने,
लिख दे हर दिल में बस प्यार ही प्यार|

क अकेला चल पथ में,
सुप्त पड़ जाये गर ये संसार;
बर दे सबको बस खुशियों भरा,
वा बन सबका, लगा दे पार|

कल व्यक्तित्व गर ढह भी जाये,
वंदन और पूजन न हो तार-तार;
मंगल पथ में कर मगल कर्म,
र आ भी जाये दुखते आसार|

य पर सीधा चलते चल,
र्म तब जानेगा जीवन के चार;
ह मान ले पथ में सिर्फ कांटें नहीं हैं,
होगा भला करले भला अपार|

Monday, December 13, 2010

कॉलेज के वो चार दिन

आज कभी जब तन्हाई में आँखें बंद मैं करता हूँ;
याद तो बरबस आ जाते हैं कॉलेज के वो चार दिन|

आधी बनी सी वो बिल्डिंग,ठक-ठक करती वो आवाजें;
नये-नवेले वो अगणित चेहरे,बनती बिगड़ती जज्बाते|

पूरा सेमेस्टर मस्ती करना,लास्ट मोमेंट की रतजग्गी;
रिजल्ट के दिन वो छटपटाना,दिल में उठती अगलग्गी|

कॉलेज जाके बंकिग करना,केंटिन में वो गपबाजी;
ईंट्रो देना ईंट्रो लेना,कभी-कभी वो रँगबाजी|

ग्रुप बना के घुमना फिरना,ग्रुप में जाना परवाना;
आँख में आँसू ला देते हैं,कॉलेज के वो चार दिन|

कभी-कभी वो नारेबाजी,बात-बात पे वो हड़ताल;
कभी-कभी वो सिर फुटोव्वल,पुलिस वालों की वो पड़ताल|

कमरे में वो रात का जगना,ताश के पत्तों का बिखराव;
कम्प्यूटर के वो गेम का लत,एक दूजे का रख-रखाव|

फोन पे घन्टों बातें करना,सबकी करना टाँग खिंचाई;
हरपल को महका जातें हैं,कॉलेज के वो चार दिन|

ऑफ केम्पस के हसीन से सफर,फंक्शन का वो डाँस कराना;
चाय दुकान पे हो-हल्ला और रेस्त्राँ में बर्थ डे मनाना|

आज कहाँ अब किसको फुरसत और कहाँ अब अपनी किस्मत;
कॉलेज के वो लम्हें तो बस यादों में ही सिमटे हैं|

याद कर उनको आँख छलकती,दिल भी तो भर जाता है;
जेहन में हरवक्त जियेंगे,कॉलेज के वो चार दिन|

हिंदी में लिखिए:

संपर्क करें:-->

E-mail Id:
pradip_kumar110@yahoo.com

Mobile number:
09006757417

धन्यवाद ज्ञापन

"मेरा काव्य-पिटारा" ब्लॉग में आयें और मेरी कविताओं को पढ़ें |

आपसे निवेदन है कि जो भी आपकी इच्छा हो आप टिप्पणी के रूप में बतायें |

यह बताएं कि आपको मेरी कवितायेँ कैसी लगी और अगर आपको कोई त्रुटी नजर आती है तो वो भी अवश्य बतायें |

आपकी कोई भी राय मेरे लिए महत्वपूर्ण होगा |

मेरे ब्लॉग पे आने के लिए आपका धन्यवाद |

-प्रदीप